कौशाम्बी में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक

0
0

कौशाम्बी में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक
*अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उच्च स्तरीय अधिकारियों से की जाएगी शिकायत
*जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति लकी तिवारी एवं महिला जिला अध्यक्ष हेमलता की अगुवाई में आज पदाधिकारियों की चरवा गांव के रामलीला मैदान में मीटिंग संपन्न हुई।
मीटिंग में किसानों की समस्याओं को जिलाध्यक्ष ने सुन कर तत्कालीन उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और कहा कि जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को निपटारा किया जाए।
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष ने कहा अगर जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उच्चस्तरीय अधिकारियो से शिकायत की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह तीनो किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ इस समय दिल्ली में किसानों को न्याय दिलाने के लिए इस तरह की ठंडी में दिन रात अपने पूरे दल बल के साथ राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर बैठे हैं ,

*वही आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष लकी तिवारी,महिला जिला अध्यक्ष हेममति,चरवा ब्लाक अध्यक्ष सीता देवी, साधना वर्मा,,जानवी कश्यप, पुष्पा देवी संगीता देवी,अनिता मोनी, व तमाम कार्यकर्ता की मौजूदगी में फैसला लिया गया कि किसानों की समस्याओं का समाधान अगर जल्द से जल्द नही हुआ तो कौशाम्बी से भारी तादाद में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ता होंगे दिल्ली के लिए रवाना।। रिपोर्ट मोहन लाल गौतम ब्यूरो चीफ के मास न्यूज कौशाम्बी

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें