कादीपुर: बिजेथुआ राजापुर में 11 सितंबर को  PDA जन पंचायत कार्यक्रम, मजदूर सभा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

0
10

 

 

मुड़िला/ कादीपुर

कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी द्वारा दिनांक 11/09/2026 को दोपहर 12 बजे PDA जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के बिजेथुआ राजापुर में आदरणीय दुर्गावती कनौजिया के आवास पर आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में आदरणीय दुर्गावती कनौजिया जी को समाजवादी मजदूर सभा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर 191 कादीपुर, सुल्तानपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री आजाद राय जी रहे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण एवं सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में रणजीत यादव रंजू, वंशबहादुर, राकेश रंजन, राहुल गौतम, रामचंद्र चौधरी पूर्व विधायक, नंदलाल सहित सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुड़िला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें