सुल्तानपुर
लम्भुआ विकासखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एपीओ मनरेगा स्मिता सिंह का यहां से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद विकासखंड कार्यालय में हलचल तेज हो गई और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
वहीं मनरेगा विभाग की कमान अब नवीन मिश्रा को सौंपी गई है। अपने कार्यकुशल स्वभाव, समयबद्ध कार्यप्रणाली और पारदर्शिता के लिए पहचाने जाने वाले नवीन मिश्रा के कार्यभार संभालने की खबर से क्षेत्र के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि नवीन मिश्रा के नेतृत्व में मनरेगा के लंबित कार्यों को गति मिलेगी और योजनाओं का क्रियान्वयन और अधिक प्रभावी ढंग से होगा। विकासखंड में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
In













