भाजपा ने सुल्तानपुर की पांचों सीटों पर विधानसभा प्रभारी किया घोषित
सुल्तानपुर
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने दिनांक *11 नवंबर 2026* को प्रदेश अध्यक्ष *मा. पंकज चौधरी जी की संस्तुति उपरांत* विधानसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में सुल्तानपुर जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर प्रभारियों के नाम शामिल हैं।
*सुल्तानपुर जिले की विधानसभा प्रभारी सूची -*
क्रम विधानसभा नं. व नाम प्रभारी का नाम
1 187 – इसौली श्री गिरीश चन्द्र शुक्ला
2 188 – सुल्तानपुर श्री भागीरथी मौर्य
3 189 – सदर
श्री सुरेश तिवारी
4 190 – लम्भुआ श्री राकेश वर्मा
5 191 – कादीपुर (सु.) श्री सुनील तिवारी
पार्टी का कहना है कि ये सभी प्रभारी अपनी-अपनी विधानसभा में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, मंडल बैठकों का प्रवास करेंगे और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देंगे।
2022 में जिले की 5 में से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि इसौली सपा के पास थी। इस बार पार्टी का लक्ष्य जिले की सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज करना है।














