अखंडनगर में चुनावी रंजिश में गोलीकांड, पीड़ित परिवार ने DM से लगाई सुरक्षा की गुहार
मुडिला/कादीपुर
सुल्तानपुर जनपद के थाना अखंडनगर क्षेत्र के अल्लीपुर, सरावां गांव में 23 सितंबर को हुए कथित गोलीकांड के मामले में पीड़ित पक्ष गुरुवार दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा।
शिकायत के मुताबिक, राजन गौतम पुत्र राम स्वार्थ, निवासी अल्लीपुर पर चुनावी रंजिश को लेकर गोलीबारी की गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर धमकियां दी जा रही हैं,जिससे परिवार में दहशत का माहौल है और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
युवा शक्ति दल की ओर से डीएम से मांग की गई है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की जाए।
इस दौरान नरसिंह गौतम (अरविन्द), एड. संदीप बौद्ध, एड. राजेश विक्रम, भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज गौतम, चंद्रसेन उर्फ दादा, मोनू गौतम, दीपक एडवोकेट, सत्य विजय, राम आशीष, हरिशंकर राव एड., गोविंद कुमार एड., उमाशंकर एड., बब्बन एड. सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विवेक कुमार पत्रकार मुड़िला




















