अंबेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश अवधेश श्रीवास्तव के जनपद में प्रथम आगमन पर जिला महामंत्री विमलेंद्र प्रताप सिंह की अगुआई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र भेंट कर अवधेश श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन से जनपद में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
In




















