जलालपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा की कार्यशाला आयोजित

0
1

 

जलालपुर/अम्बेडकर नगर

शुक्रवार को भाजपा द्वारा पश्चिम तरफ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और संयोजन विकाश निषाद ने किया। मुख्य अतिथि जिला मंत्री कुँवर जय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग से संपर्क स्थापित करते हुए सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं। कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें।

संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मानिक चंद सोनी, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, बेचन पांडे, सीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, बृजेश जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गौड, लालचंद, रेनु प्रजापति, अजीत निषाद, गोपाल सोनकर, मनीष सोनी, विक्की गौतम, राधेश्याम शुक्ल, आशाराम मौर्या, विनय मिश्र, मनीष जायसवाल, अशोक चौहान, हरिश्चन्द्र, दीपचंद, विजय, रजनीश, महेश समेत बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें