मुडिला/ सुल्तानपुर अवगत कराना है कि दिनांक 01.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय सुलतानपुर व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र ,वांछित वारंटी की गिरफ्तारी व शातिर अपराधियों के तलाश में क्षेत्र भ्रमण करता हुआ टाटियानगर चौराहे पर मामूर था कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि आस पास के इलाकों में गोकशी करने वाला गैंग सक्रिय है । आज रात किसी घटना को अंजाम देने के लिये एक मोटरसाइकिल से इटकौली की ओर से सिरवारा की तरफ जायेंगे । मुखबीर की इस सूचना पर उसके बताये हुए मार्ग पर हम पुलिस बल चल दिये तथा मार्ग पर चोकिंग करने लगे तभी इटकौली की तरफ से एक मोटरसाइकिल से तीन लोग आते दिखाई दिये हम पुलिस वालो ने टार्च की रोशनी मार कर रोकने का इशारा किया कि मोटरसाईकिल सवार से तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया कि मोटर साईकिल स्लिप कर गयी और मोटर साईकिल सवार भागते हुए जान से मारने की नियत से हम पुलिस वालो पर अंधाधुध फायर करने लगे। सिखलाये हुए तरीके से हम पुलिस वालो ने अंधेरे व प्रकृति आड़ का सहारा लेकर अपनी जान बचायी । हम लोगो ने बदमाशो को ललकारा कि हम पुलिस वाले है । तुम लोग अपने आप को आत्म समर्पण कर दो । इसके बावजूद हम लोगो पर जान से मारने की नियत से फायर किया । इस पर हम पुलिस वालो ने संयमित होकर कोई अन्य रास्ता न देख आत्म रक्षार्थ हम लोगो की तरफ से दो राउण्ड फायर किया गया । जिसके कुछ देर बाद अभियुक्तगण की तरफ से जोर – जोर से कराहने की आवाज आने लगी । तब हम पुलिस वालो द्वारा अपने पास लिए हुए टार्च की रोशनी करके सतर्कता पूर्वक एक बारगी दबिश देकर घेरघार कर मोटर साईकिल सवार तीनो व्यक्तियो को सावधानी पूर्वक पकड़ लिया । इनसे बारी – बारी नाम पता पूछते हुए हस्वजाफ्ता वाकायदा तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम मो0 अफरोज S/O मो0 शरीफ उम्र करीब 28 वर्ष निवासी सिरवारा सरीफपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर बताया जिसके पास से एक अदद 315 बोर अवैद देशी तंमचा व दो अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा दूसरे ने अपना नाम मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान S/O मो0 सईद उम्र करीब 32 वर्ष R/O सिरवारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर बताया । जिसकी जामातलाशी से एक अदद तमंचा 315 बोर दाहिने हाथ से बरामद हुआ एवं तीसरे ने अपना नाम आजाद S/O कमरूद्दीन उम्र करीब 52 वर्ष R/O फतेहपुर सेंघर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर बताया जिसकी जामा तलाशी से पहने हुए शर्ट की जेब से एक अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/26 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25 , 5/27 आर्म्स पंजीकृत किया गया । मौके पर हिरासत पुलिस में समय 03.32 बजे लिया गया । मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी जयसिंहपुर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया । जिनका इलाज चल रहा है । जहां से अभियुक्त उपरोक्त मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराया जायेगा ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता –
1. मो0 अफरोज पुत्र मो0 शरीफ उम्र करीब 28 वर्ष निवासी सिरवारा सरीफपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
2. मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद उम्र करीब 32 वर्ष निवासीग्राम सिरवारा थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
3. आजाद पुत्र कमरूद्दीन उम्र करीब 52 वर्ष निवासीग्राम फतेहपुर सेंघर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
बरामदगी –
1. अभियुक्त अफरोज उपरोक्त के पास से एक अदद 315 बोर अवैद देशी तंमचा व दो अदद खोखा कारतू
2. अभियुक्त गुलफाम उपरोक्त के पास से अदद तमंचा 315 बोर
3. अभियुक्त आजाद उपरोक्त का पास से एक अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस
4. एक अदद मोटरसाईकिल UP44BH1445
आपराधिक इतिहास मो0 अफरोज पुत्र मो0 रफीक निवासी सिरवारा सरीफपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0स0 168/2019 धारा 323, 325, 504, 506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
2.मु0अ0स0 381/2019 धारा 323,504,506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
3. मु0अ0स0 221/2020 धारा 147, 188, 269, 323, 504, 506 भा दं सं 1860 व 3 महामारी अधिनियम, 1897 थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
4.मु0अ0स0 260/2020 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि0 , 11 पशुक्रुरता अधि0 व 307/429 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
5.मु0अ0स0 367/2020 धारा 4/10 भारतीय वन अधिनियम, 1927 थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
6.मु0अ0स0 641/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
7.मु0अ0स0 304/2025 धारा 3 आरामिल स्थापना एवं विनियमन नियमावली 1978 व 77 भारतीय वन अधिनियम 1927 थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
8.मु0अ0स0 448/2019 धारा 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
9. मु0अ0स0 123/2026 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25 , 5/27 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
आपराधिक इतिहास मो0 गुलफाम उर्फ मो0 इमरान पुत्र मो0 सईद निवासीग्राम सिरवारा सरीफपुर थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0स0 699/2021 धारा 10 उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
2.मु0अ0स0 461/2022 धारा 323, 452, 504, 506 भा दं सं 1860 थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
3.मु0अ0स0 21/2024 धारा 379 भादवि व 4/10 य़ू0पी0 वन संरक्षण अधिनियम व 2/3 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
4. मु0अ0स0 123/2026 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25 , 5/27 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुरपुर
आपराधिक इतिहास आजाद पुत्र कमरूद्दीन निवासीग्राम फतेहपुर संगत थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0स0 123/2026 धारा 109 बी0एन0एस0 व 3/25 , 5/27 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.प्रभारी निरीक्षक श्यामसुन्दर
2.उ0नि0 सुनील सिंह यादव
3.उ0नि0 अशोक कुमार
4.हे0का0 लालबहादुर लोधी
5.हे0का0 पप्पू कुमार
6. हे0का0 नरसिंह यादव
7.हे0का0 राकेश कुमार
8.का0 ओम प्रकाश
9.का0 राहुल चौधरी
10.का0 ऋषि कुमार
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला























