रात में हुई शादी सुबह नहीं हुई दुल्हन की बिदाई

0
1

मुडिला/ मोतिगरपुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा भरसौर रूपिनपुर से दिनांक 19 फरवरी 2026 को रवि वर्मा की बारात मोतीगरपुर थाना अंतर्गत इमिलिया बरुआ घीसनराम वर्मा के घर गई । रात को सारी रस्में पूरी हो जाने पर वधू पक्ष ने वर रवि वर्मा के ऊपर आरोप लगाया कि इसे पानी से एलर्जी है पानी लगने पर दूल्हा कांपने लगा जब की यह आरोप सरासर झूठा है। रवि वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हमारी सारी रस्में पूरी हो गई थी रात में शादी हो गई थी ।किंतु सुबह विदाई के समय दुल्हन की विदाई ना करने पर हमारे ऊपर का झूठा आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया की मिडिया के माध्यम से हमे बदनाम किया जा रहा है । न तो हमे कोई एलर्जी है न ही चलने फिरने में कोई दिक्कत भी नहीं है। रवि वर्मा ने बताया की थाने में समझौते के समय वधू पक्ष को 3 लाख रुपए देकर हमारा सारे गहने जेवरात हमे लौटाया गया। और सुलह नामा लिखाया गया। फिर भी दु दुल्हन के पिता के द्वारा मेरे ऊपर तमाम आरोप लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है ।

विवेक कुमार पत्रकार के मांस न्यूज

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें