बड़े पैमाने पर पान मसाले, गुटखा के दामों में हुई वृद्धि, बड़े व्यापारी अधिक दाम पर बेच रहे हैं पान मसाले गुटखे

0
2

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जनपद में इन दिनों गुटखा पान मसाला मूल्य से अधिक दामों पर बड़े व्यवसाई बेच रहे हैं। जिससे छोटे दुकानदारों को अधिक मूल्य पर ग्राहकों को सिग्नेचर, राज श्री, कमला पसंद गुटखा मसाला बेचा जा रहा है।

खुदरा व्यवसीयों ने सुनाया दुःखड़ा

नाम न छापने की शर्त पर फुटकर व्यवसायियों ने बताया कि एक पैकेट एक माह पहले कमला पसंद (39 पाउच) 165 रुपए में मिलता था जो अब 250 रुपए में, राजश्री एक पैकेट एक माह पहले (30 पाउच) 125 रुपए में मिलता था जो अब 185 रुपए में, सिग्नेचर गुटखा एक पैकेट एक माह पहले (54 पाउच) 220 रुपए में मिलता था जो अब 320 रुपए में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जनपद के होलसेल बड़े व्यापारी मनमानी तरीके से इन गुटखों के रेट में बढ़ोतरी की है।जिससे गुटखा खाने वाले की जेब ढीली हो रही है। जनपद में हो रही इस तरह की कालाबाजारी की जानकारी प्रशासन को या तो नहीं है पता या फिर इस काला बाजारी की मौन स्वीकृति दी गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें