सुल्तानपुर
गांव की बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मीरपुर प्रतापपुर के पूरवा मकरिया की रहने वाली जितेंद्र राय की पुत्री अंजली राय ने Border Security Force (BSF) में दरोगा (सब इंस्पेक्टर) पद पर चयनित होकर पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है।
अंजली राय की इस शानदार उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और परिजनों ने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि अंजली की सफलता से गांव की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
परिजनों ने बताया कि अंजली ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।
ग्रामीणों ने अंजली राय को बहुत-बहुत बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



















