बलिया ज़िला के थाना नगरा अंतर्गत निछुवाड़ीह के पास एक अनियंत्रित आटो पलट गया। बताते चले की यह आटो बेल्थरा रोड से नगरा की तरफ जा रहा था। स्थानीय लोगों का मानना है की आटो ड्राइवर शराब के नशे में था। और आटो को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। और अचानक से आटो सड़क के पटरी पर आ गया। और उस फ़िर से ड्राइवर सड़क पर उसी रफ्तार में लाना चाहता था। और तेज गति होने के कारण से आटो वहीं पलट गया। जिसमे सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। आटो पलटने के बाद ड्राइवर तुरंत आटो को घटना स्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घायल मे से एक व्यक्ति बेल्थरा रोड़ से ताड़ी बड़ा गांव अपने बेटी के घर जा रहा था। एम्बुलेंस को फोन किया गया लेकिन एक घंटे बीतने के बाद भी जब पता नही चला तो स्थानीय लोगों ने एक वाहन को रोक कर घायलों को सरकारी अस्पताल में भेजा गया।
कासिमाबाद तहसील संवाददाता गौतम कुमार
अनियंत्रित आटो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
In
