सूरापुर सुल्तानपुर/ प्रयागराज़ जिले के सलोरी में स्थिति ईश्वर शरन कॉलेज गेट के सामने आज दिनांक 08/09/2026 दिन मंगलवार शाम को छात्रों ने कैंडिल मार्च निकाल कर आयोग के नए नियम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि चाहे टीजीटी हो पीजीटी में भर्ती निकालकर चयन करने की प्रक्रिया जारी रखे। सरकार से कहा कि छात्रों को न्याय और छात्रों भर्ती का अवसर प्रदान करे। भर्ती के नये नियमों के खिलाफ छात्रों ने कैंडिल मार्च निकाल शान्ति तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। नया नियम थोपना बंद करो छात्रों को भर्ती में अवसर दीजिए। छात्रों को नयी भर्ती तत्काल सरकार के द्वारा के द्वारा करवाई जाए क्योंकि छात्रों ने काफी से इंतजार नई भर्ती के लिए कर रहे हैं। ये सब कैंडिल मार्च सरकार के विरोध शांति तरीके से कर रहे है अगर सरकार इन छात्रों की बात को नहीं माना तो ये लोग सड़को पर शक्ति प्रदर्शन की चेतावनी भी दिया है।
अमित कुमार पत्रकार
सूरापुर सुल्तानपुर












