ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
5

 

आजमगढ़ ।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी रेलवे क्रासिंग के आउटर के पास मंगलवार दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अंबारी रेलवे क्रासिंग निवासी प्रमोद मौर्य (18) पुत्र रामआसरे मौर्य मंगलवार दोपहर बाद शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया गया कि प्रमोद की हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे से कुछ समय पहले प्रमोद घर के आसपास ही घूम रहा था। वह कब और कैसे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है उसे ट्रेन के आने का पता नहीं चल सका और वह उसकी चपेट में आ गया।

सूचना मिलने पर अंबारी चौकी प्रभारी सतेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रमोद तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अमृता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

प्रभारी निरीक्षक फूलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। के मांस न्यूज़ संजरपुर पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें