12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में उमड़ा जनसैलाब

0
1

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भईया’ के नेतृत्व में हजारों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सुल्तानपुर/अखंड नगर

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स में शनिवार को भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान परिवार के साथ हजारों छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, कर्मचारियों तथा क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह, अनुशासन व उमंग के साथ योगाभ्यास कर योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। परिसर में सुबह से ही उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भईया’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग ही वह सशक्त माध्यम है, जो व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत और जीवन को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाएं कीं। योग कार्यक्रम में अनुशासन, एकाग्रता और सामूहिक सहभागिता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। संस्थान परिसर में उपस्थित बच्चों, युवाओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिदिन योग करेंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भईया’ ने सभी प्रतिभागियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन को निरोग, संयमित और सकारात्मक बनाने का सतत माध्यम है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें