जलालपुर/अम्बेडकर नगर
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तहसील प्रशासन व भाजपा नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में एक ऐतिहासिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता की एक नई लहर पैदा कर दी।
कार्यक्रम की गरिमामय अध्यक्षता एसडीएम राहुल गुप्ता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विधिवत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के बाद योग सत्र का शुभारंभ हुआ।
वरिष्ठ योगाचार्य प्रेमधारी यादव ने उपस्थित जनसैलाब को आसन, प्राणायाम व ध्यान की बारीकियाँ सिखाते हुए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया। वहीं महिला प्रशिक्षक ने तनावमुक्त जीवन व बढ़ती रोगप्रतिरोधक क्षमता में योग की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, कपालभाति, अनुलोम-विलोम व ध्यान का सामूहिक अभ्यास कर पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।
आयोजन की सफलता में तहसीलदार निखिलेश कुमार, बीडीओ दिनेश राम, बृजेश तिवारी, ईओ अरविंद कुमार, एकता गुप्ता सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया।
इस मौके पर जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, डॉ. शिवपुजन वर्मा, संजीव मिश्र, केशव श्रीवास्तव, शाश्वत मिश्र, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, आनंद मिश्र, विकास निषाद, अरुण मिश्र, महेंद्र चौहान, दीपचंद सोनी, सोनू गौड़, विपिन पांडे, अनुज सोनकर, अजीत निषाद, विकास सोनकर, बबलू त्रिपाठी, आशीष सोनी, गोपाल सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के संकल्प के साथ हुआ। तहसील प्रशासन व भाजपा नगर इकाई ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त कर इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।





















