आरडी पब्लिक कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

0
0

 

बकुची डांडी डीह मऊ संविधान दिवस को लेकर आम जनमानस में अब धीरे-धीरे जागरूकता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में आज आरडी पब्लिक स्कूल बकुची डांडी डीह के प्रांगण में संविधान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र और अध्यापकगण के साथ प्रधानाध्यापक श्री रविंद्र गुप्ता ने ने भरपूर सहयोग किया। आज के इस कार्यक्रम में संविधान दिवस और संविधान की उद्देशिका में वर्णित मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समावेशी साथी हरिंद्र कुमार ने बताया कि संविधान के जनक डॉ अम्बेडकर के सम्मान में 2015 से 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया। संवैधानिक मूल्यों को जानने मानने एवं जीने की कला का स्वयं में विकास करने की आवश्यकता है।

विद्यालय के समस्त बच्चों ने समवेत स्वर में उद्देशिका का पाठ किया। संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का शपथ दिलाया गया।भारत का संविधान देश के हर नागरिक को, आजाद भारत में रहने का समान अधिकार देता है।संवैधानिक मूल्य न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता पर छात्र एवं छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। जिसमें 10 छात्राओं और 05 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संविधान की प्रस्तावना प्रधानाध्यापक रविंद्र गुप्ता को सप्रेम भेट दिया। संवैधानिक मूल्य को लेकर बच्चों में अत्यधिक उत्साह दिखा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता प्रधानाध्यापक, आयोजन के रूप में सहायक अध्यापक मुन्ना राजभर जी और संचालन सहायक अध्यापक राहुल जी ने किया।
अंत में सभी लोगों संविधान के उद्देशिका की शपथ लेते हुए संवैधानिक मूल्यों को जानने मानने और जीने के सिद्धांत पर अमल करने की आवश्यकता पर बल दिया।
तत्पश्चात संविधान यात्रा बैनर तले सभी लोगों ने संविधान जिंदाबाद, भारत माता की जय के सामवेत स्वर के साथ वातावरण को गूंजायमान करते हुए कार्यक्रम को अवसानित किये।
के मास न्यूज़ पत्रकार अरविन्द कुमार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें