खेत में सिंचाई करने गए अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

0
40

अखंडनगर /सुल्तानपुर

घटना अखंड नगर थाने के अन्तर्गत मरूई किशुन दास पुर की जहां कुछ अज्ञात बदमाश ने खेत में सिंचाई करने गए अधिवक्ता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात 11बजे की बताई जा रही है।खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी कुछ बदमाश आए और उनकी कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर उनकी मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उन्हें ढूंढ़ते हुए खेत में पहुंचे जहां पर वकील महेंद्र कुमार मौर्य जी का शव खून से लथपथ मिला। मृतक महेंद्र कुमार मौर्य स्थानीय तहसील कादीपुर में वकील थे। वकील महेंद्र मौर्य जी के 2बेटे और 2 बेटियां थीं, 1बेटी की शादी हो चुकी हैं, जबकि 3बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी शकुन्तला मौर्या हैं। महेंद्र मौर्य दो भाई थे, जिसमें सीताराम मौर्य बड़े है।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 × 4 =