भीम आर्मी के जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष जलपूत के नेतृत्व में निकाली गयी साइकिल यात्रा

0
0

जलालपुर/ अम्बेडकर नगर :-

आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर के आह्वान पर पूरे प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जा रही है। जिसके क्रम में भीम आर्मी के जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष आशीष जलपूत के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का शुभआरम्भ किया गया। यह यात्रा तहसील जलालपुर क्षेत्र के नेवादा बाजार से अम्बरपुर होते हुए जलालपुर पार्टी कार्यलय पर जाकर रुकी। अभियान में जाति तोड़ो समाज जोड़ो का संदेश दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष आशीष जलपूत भीम आर्मी/ आज़ाद समाज पार्टी ने कहा कि बाबा साहब के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए भीम आर्मी / आज़ाद समाज पार्टी के नेतृत्व में पूरे जिले में साइकिल यात्रा की शुरूवात हो गयी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आये दिन मंहगाई चरम पर पहुँच रही हैं। दबे कुचले व शोषित लोगो को जागरूक कर उनको उनके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा । पार्टी हमेशा सताये जा रहे लोगो के साथ खड़ी रहने का काम करेगी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनता को भाजपा की नाकामियों के बारे में बताया जाएगा । शिक्षा के निजीकरण रूपी बाज़ारीकरण से यस सी /यस टी और ओ बी सी को शिक्षा व नौकरियों से वंचित रखने की साजिश के बारे में बताया जायेगा। पार्टी कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष निखिल राव ने सभी कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए आने वाले समय के लिए सक्रियता से लग जाने के लिए प्रेरित किया। अच्छे कार्यो से प्रेरित होकर आज़ाद समाज पार्टी ने आशीष जलपूत को जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष व अफ़ज़ल को उपाध्यक्ष नियुक्ति किया है। इस अवसर पर कप्तान सूरज, एहसान विनय निगम समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In