महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदाता एवं सामाजिक संस्थाओं के सम्मान समारोह में गाज़ी फाउंडेशन को दो रक्तदान शिविरों के माध्यम से 51 यूनिट रक्त संग्रह करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य द्वारा गाज़ी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री मुराद अली जी को प्रदान किया गया।
गाज़ी फाउंडेशन निरंतर मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। फाउंडेशन द्वारा अब तक 6005 यूनिट से अधिक निशुल्क रक्तदान कर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा चुकी है। यह सम्मान फाउंडेशन से जुड़े सभी रक्तवीरों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के समर्पण, सेवा भावना और अथक प्रयासों का परिणाम है।
आप सभी साथियों का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। आइए, हम सभी मिलकर मानवता की सेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाते रहें।
“रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”
ब्यूरो रिपोर्ट अंबेडकर नगर से खलीक अहमद





















