पोखरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जाच मे जुटी पुलिस

0
3

 

 

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र से नगर पंचायत कटघर लालगंज के समीप मसीरपुर में खाकी बाबा मंदिर के पास पोखरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। बता दें कि शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे कुछ लोग मंदिर के पास मछलियों को चारा डालने पोखरी में पहुंचे उन्हें एक व्यक्ति का सर दिखाई दिया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना क्षेत्राधिकारी लालगंज व चौकी प्रभारी लालगंज को दी गई। सुचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रवीन्द्रनाथ पांडेय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। यहां यह बताते चले की अज्ञात व्यक्ति लगभग 25 वर्ष का बताया जा रहा है जबकि काले रंग की जींस लाल रंग की बनियान एवं दोनों कानों पर सफेद दाग मौजूद रहा जेब में तंबाकू की चुनौटी भी पाई गई सर में चोट के निशान पाए गए। इस संबंध में देवगांव प्रभारी निरीक्षक से पूछे जाने पर सुनील कुमार सिंह बताया कि प्रथम दृश्टया लग रहा है की डूबने से मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा फिलहाल पुलिस जाच मे जुटी रही।”

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें