बसखारी क्षेत्र में भीषण आग, दो बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

0
0

बसखारी /अंबेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के बढियानी कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया।आग की लपटें तेजी से फैलती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस हादसे में करीब दो बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में राम रतन, परशुराम और राजेंद्र मौर्य शामिल हैं, जिनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।आग बुझाने के प्रयास में आसपास के गांव मुजाहिदपुर कटयागंज और बनियानी के सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। करीब 3000 लोगों ने मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। किसानों ने ट्रैक्टर की मदद से जल रही फसल को जोतकर आग को आगे बढ़ने से रोका, जिससे बड़ी तबाही टल गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

राम शकल की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें