जैतपुर/अम्बेडकरनगर
मिशन शक्ति 5.0 तहत थाना जैतपुर जनपद अंबेडकर नगर के ग्राम पंचायत मखदूमपुर में मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। जिसमें महिलाओं व बच्चियों को उनके अधिकार, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही खास कर आधी आबादी के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। वूमेन हेल्प लाइन, डॉयल 112, 101, 102, 108 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में सी ओ जलालपुर के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष जैतपुर टी के आजाद की अगुवाई में पूरे क्षेत्र में यह अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष का यह सराहनीय कार्य से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रतिदिन वाहन चेकिंग से लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना, जनता से मैत्री संबंध की चर्चा जोरों पर है। आज के इस अभियान के मौके पर एस आई प्रफुल्ल यादव, का. काजल, का. हरिश्याम आदि मौजूद रहे।