आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना कूड़ा घर

0
6

भियांव (अम्बेडकरनगर)। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की हालत बद से बदतर हो चुकी है। ब्लॉक भियांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुल्हूपुर स्थित आरोग्य मंदिर के परिसर में चारों ओर कूड़ा-करकट और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे यह स्वास्थ्य केंद्र कम और कूड़ा घर अधिक प्रतीत हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि नियमित साफ-सफाई और देखरेख के अभाव में परिसर में दुर्गंध फैल रही है। भवन के आसपास प्लास्टिक, कचरा और झाड़ियां जमा होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बगल सटा हुआ एएनएम सेंटर भी है फिर भी साफ सफाई नहीं है बाजार वासी इस दुर्गंध से परेशान है।बरसात के दिनों में जलभराव और मच्छरों की समस्या भी बढ़ जाती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनाए गए इस केंद्र का उद्देश्य गांव स्तर पर प्राथमिक उपचार, टीकाकरण और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से परिसर की नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपने मूल उद्देश्य को पूरा कर सके और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें