जलालपुर/अम्बेडकरनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जलालपुर क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। यह पहल न सिर्फ हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि माँ के प्रति सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक भी बनी। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का संयोजन विकाश निषाद ने किया। अभियान के तहत पूरे क्षेत्र में सौ से अधिक पौधे रोपे गए, जिसमें कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। इस आयोजन ने संगठनात्मक एकता और समाज के प्रति संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया।
नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा, “यह अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी उस जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति है। पेड़ हमें जीवन देते हैं, और माँ की तरह निस्वार्थ भाव से हमारा पालन-पोषण करते हैं।”
बूथ पर कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस अभियान को सफल बनाया।
विभिन्न बूथों पर आयोजित इस अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, रेनु प्रजापति, ओम कर्बलाई, ओमप्रकाश पांडे, अरुण मिश्र, जितेंद्र शिल्पी, अभिषेक गुप्ता (सोनू), नृपेंद्र कुशवाहा, अजीत निषाद, दुर्गेश अग्रहरि, दुर्गेश गुप्ता, राधेश्याम शुक्ल, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, आशाराम मौर्य, गौरव उपाध्याय, रामवृक्ष भार्गव, दीपक गोयल, विकास सोनकर, दीपचंद जायसवाल, रजनीश कन्नौजिया, भगवती प्रसाद,विकाश उपाध्याय, सुरेंद्र गौड सहित सभी बूथ अध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस पहल ने जलालपुर में पर्यावरण संरक्षण की भावना को नई ऊर्जा दी है, और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संदेश दिया है कि अगर संकल्प हो तो एक छोटा सा पौधा भी बड़े बदलाव की शुरुआत कर सकता है।






















