एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव पुलिस जांच में जुटी 

0
10

जैतपुर/ अम्बेडकरनगर

जैतपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास ग्राम पंचायत सेहरी पुराने पुल के पूरब तरफ एक मृत अवस्था में अज्ञात शव बरामद हुआ है। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन करना शुरू कर दिया है। शव के बारे जांच पड़ताल कर रहे उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि उस अज्ञात व्यक्ति को बुरी तरह से मार पीट कर लहूलुहान किया गया है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

two × 4 =