मन की बात से गूंजा जलालपुर: विकास, आत्मनिर्भरता और एकता का संदेश

0
8

जलालपुर/ अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम एपिसोड ने जलालपुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा का संचार किया। नगर के विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सुना तथा प्रधानमंत्री के विचारों पर विस्तार से चर्चा की।भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रधानमंत्री ने समाज कल्याण के लिए कार्य करने वाले नेतृत्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति समर्पित नेता सदैव जनता के दिलों में बसे रहते हैं।प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह कार्यक्रम देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम बन गया है।नगर के विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुभम पांडे, प्रवीण गौड़, सरिता निषाद, प्रभात जायसवाल और विनय सिंह के नेतृत्व में किया गया। बूथ अध्यक्षों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यकर्ताओं तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाया।इस अवसर पर केशरी नंदन त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, संजय सिंह, संजिव मिश्र, आशुतोष उपाध्याय, सुरेंद्र सोनी, डॉ. योगेश उपाध्याय, उत्तम उपाध्याय, अरुण मिश्र, मानिक चंद सोनी, गोलू जायसवाल, सुरेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, आशीष सोनी, अजीत निषाद, सोनू गौड़, सोनू गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, शीतल सोनी, दुर्गेश अग्रहरि, डेविड गोरे, विक्की गौतम, शिवनाथ त्रिपाठी और मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरक मंच है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें