अंबेडकरनगर ज़िलें में 27 और 30 अक्टूबर को रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी पाने का अवसर

0
1

 

हाईस्कूल से उच्च शिक्षित 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग, ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

अंबेडकरनगर  जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन विभाग की ओर से 27 और 30 अक्टूबर को दो विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई सहित अन्य उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

 

जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी के अनुसार, विधानसभा आलापुर का रोजगार मेला 27 अक्टूबर को पं. रामलखन शुक्ल राजकीय पीजी कॉलेज, आलापुर में आयोजित होगा। वहीं, विधानसभा टांडा का रोजगार मेला 30 अक्टूबर को चौधरी हनुमान प्रसाद कृषक पीजी कॉलेज, रुद्रपुर भगाही, बरियावन में लगाया जाएगा।

 

18 से 40 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

 

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई उत्तीर्ण और अन्य उच्च शैक्षिक योग्यता वाले युवक-युवतियां इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।

 

पंजीकरण के बिना नहीं मिलेगा मौका

 

जिला सेवायोजन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल “rojgaarsangam.up.gov.in” (https://rojgaarsangam.up.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय रहते पंजीकरण पूरा कर लें और निर्धारित तिथि व स्थान पर पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें