चंद्रिका प्रसाद को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर नेताओं ने दी बधाई

0
1

जलालपुर/अंबेडकर नगर

जलालपुर नगर निवासी वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर गुरुवार रात्रि को वरिष्ठ नेता केशरी नंदन त्रिपाठी, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, सुरेश गुप्त,विकाश निषाद, विकास सोनकर, शिवम आर्या, गोपाल सोनकर और ने पहुंचकर बधाई दी। सभी नेताओं ने मिष्ठान खिलाकर और माला पहनाकर चंद्रिका प्रसाद को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा गया। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में उनके योगदान का सम्मान बताया। चंद्रिका प्रसाद ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें