जलालपुर /अम्बेडकर नगर
lगंगा दशहरा का पुनीत अवसर मंगलवार को जलालपुर क्षेत्र में आस्था के रंग में तमसा नदी के किनारे को सराबोर कर देगा। तमसा श्रेष्ठ ट्रस्ट के मार्गदर्शन में शिवाला मन्दिर स्थित पक्का घाट, उष्मापुर पर यह भव्य आयोजन धूमधाम से संपन्न होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष केशव प्रसाद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन तमसा मैया का विधि-विधान से पूजन-अर्चन और भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे उपस्थित रहेंगे। इस धार्मिक आयोजन में नगर पालिका विस्तार संघर्ष समिति का सहयोग मिलना इसे और भी जन-सरोकारी बना रहा है। तैयारियों को लेकर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आलोक बाजोरिया, सचिव आदित्य मिश्र, पुरोहित राम दौर मिश्र, प्रवीण कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, हृदय शंकर मिश्र, रामलाल देवर्षि, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, गुलाबचंद गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समस्त पदाधिकारी पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।



















