दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक लाख का इनामी बदमाश रवि यादव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

0
3

जौनपुर- जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बीती रात खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी मोड़ के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ के दौरान खेतासराय थानाध्यक्ष के.के. सिंह भी घायल हो गए। उनके हाथ में गोली लगने की सूचना है। घायल थानाध्यक्ष का उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रवि यादव लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई, जिसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई।
गौरतलब है कि 1 मई को बड़ाऊर से खेतासराय बीवीपुर बारात लेकर जा रहे दूल्हे आज़ाद बिंद की रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था और पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव लगातार बढ़ रहा था।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें