आलापुर/अंबेडकरनगर
विकासखंड रामनगर के जुनैदपुर में समाजवादी पीडीए पंचायत के तत्वाधान में राजेंद्र यादव वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता पूर्व प्रधान के नेतृत्व में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम प्रजापति ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रद्युम्न यादव उपस्थित रहे।छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रद्युम्न यादव ने बताया कि छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर रियासत के एक महान शासक थे जिन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जन्म 26 जून 1874 को हुआ था और 6 मई 1922 को उनका निधन हो गया। उन्होंने 1902 में राज्य में आरक्षण लागू किया और सार्वजनिक स्थानों पर छुआछूत पर रोक लगाई जिससे समाज में समानता लाने का प्रयास किया इस मौके पर राजेंद्र यादव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि हमें छत्रपति शाहूजी महाराज के आदर्शों पर चलने की जरूरत है इस मौके पर उदयभान यादव, सौरभ गुप्ता,निखिल यादव पवन उपाध्याय,रितेश यादव,मनीष सिंह, विवेक शिवम मौर्य, कुतुबुद्दीन, पवन आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।