आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित हुई संगोष्ठी*
*जलालपुर/अम्बेडकर नगर* . जलालपुर नगर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में घटी जीएसटी मिला उपहार और”आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती के पूर्व जिलाध्यक्ष, महेश शुक्ला’ उपस्थित रहे।आयोजन नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में हुआ. महेश शुक्ला ‘ओम’ ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों और जीएसटी पर साकार करने के संभावित उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संयोजन कर रहे पूर्व सांसद रितेश पांडे ने बताया कि संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर समुदाय के बीच जागरूकता फैलाना और लोगों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान से जोड़ना था।व्यापारी नेता संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, अभियान संयोजक और जिला उपाध्यक्ष मोनू सिंह, जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ,पंकज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवननाथ पांडे, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह,आशुतोष उपाध्याय,धर्मेंद्र सिंह दरोगा, महेंद्र प्रताप चौहान, केशव श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,मंडल अध्यक्ष विनय सिंह,शुभम पांडे,प्रवीण गौड, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, सुनील गुप्ता, अरुण मिश्र,आनंद मिश्र, विकाश निषाद, गिरीश जायसवाल, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव,सोनू गौड,डेविड गोरे, आशाराम मौर्या,शीतल सोनी, लालचंद,विनय मिश्र,अनुज सोनकर,प्रभात जायसवाल, कृष्ण अग्रहरि समेत व्यापरियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्थानीय सहभागिता का एक महत्वपूर्ण चरण साबित हुआ।