अम्बेडकरनगर
दुष्कर्म की शिकार पीड़िता को उपनिरीक्षक ने थाना प्रभारी बिना जानकारी दिए पीड़िता को 4 दिन तक थाने का चक्कर लगवाया। कार्यवाही न होता देख पीड़िता ने मीडिया का सहारा लिया। मीडिया के संज्ञान में आते ही थाना प्रभारी के मामला संज्ञान में आया और कार्यवाही के निर्देश दिए।
कटका थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने बताया कि कटका थाना क्षेत्र के मुंडेहरा का रहने वाला अरुन कुमार निषाद पुत्र मदन निषाद बहला फुसलाकर 10 जून की रात में घर से भगा ले गया और मेरे साथ रात में दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि दुष्कर्म करने के बाद शौच का बहाना कर बेरमा गांव के करीब रोड पर छोड़ कर भाग गए। करीब 3 बजे सुबह के समय गस्त पर निकली डॉयल 112 ने अकेली लड़की को देखकर जानकारी लेकर पीड़िता को घर छोड़ा। घर जाने के बाद अपने परिवार वालों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 12 जून 2025 को कटका थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर उपनिरीक्षक ने तहरीर लेकर पीड़िता को 4 दिन से घुमाते रहे। कार्यवाही न होता देख पीड़िता ने मीडिया का सहारा लिया। मीडिया के सवाल पर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला मेरे पास आया ही नहीं। जबकि बीच से ही बिना थाना प्रभारी को बताए थाना प्रभारी को उपनिरीक्षक गुमराह करते हुए पीड़िता को भी गुमराह कर दौड़ाते रहे। थाना प्रभारी को मामला संज्ञान में आते ही उपनिरीक्षक को जमकर फटकार लगाई और तुरंत दूसरे उपनिरीक्षक व महिला पुलिस को घटना स्थल पर भेज कर जांच कर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि मामला रविवार को मेरे संज्ञान में आया है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।