*राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत ई ग्राम स्वराज – पी.एफ.एम.एस. विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम महज खानापूरी तक ही रहा सिमटा*
आलापुर अंबेडकरनगर — राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत ई ग्राम स्वराज पी. एफ. एम. एस. विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारों ने ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को नहीं दी सूचना। सूचना के अभाव में खानापूरी तक ही सिमट कर रह गया रामनगर विकासखंड के डवाकरा हाल में चल रहा डिजिटल पंचायत सक्षम पंचायत का प्रशिक्षण कार्यक्रम। दो दिवसीय प्रशिक्षण की अधिकांश ग्राम प्रधानों को जानकारी नहीं दिये जाने पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव सहित कई अन्य ग्राम प्रधानों ने जताई आपत्ति। जिला पंचायत राज अधिकारी से भी जरिए दूरभाष की लापरवाही की शिकायत। दो दिवसीय प्रशिक्षण में दो दर्जन भी ग्राम प्रधान व सचिव नहीं ले पाये प्रशिक्षण। प्रशिक्षण के नाम पर धनराशि के बंदरबांट की जताई जा रही आशंका। चंद्र रोजगार सेविकाएं ही प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंच हो सकी प्रशिक्षित। ट्रेनर शैलेश कुमार के मुताबिक अधिकांश ग्राम प्रधानों व सचिवों का नहीं लग पा रहा था नंबर। जिसके कारण नहीं हो पायी सभी को सूचना। फिलहाल कागजी प्रशिक्षण एवं उच्चाधिकारियों की उदासीनता की हो रही कई तरह की चर्चा।
