पैकौली बाजार / अम्बेडकर नगर
जैतपुर थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैकौली बाज़ार का है। पीड़िता के अनुसार द्रोपदी पत्नी स्व० दिनेश सोनी के दो पुत्र हैं चन्दन सोनी व महेन्द्र सोनी जिसमे एक बेटा अपने परिवार को लेकर एक साल पहले ही माँ से अलग हो गया। और वह कहीं और रहने लगा । तो अब दूसरा बेटा भी मां व छोटी बहन की जिम्मेदारी व देखभाल करने से मना कर दिया। और तो और दोनों पुत्रों ने घर मे बने कमरे में ताला बंद कर दिया। जिससे माँ व छोटी बहन को खाने के साथ साथ रहने व सोने में कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह ही बेबस माँ ने अपने पुत्र से ताला खोलने व जिम्मेदारी लेने के लिए बात करनी चाही तो उनका पुत्र चन्दन ने मारने पीटने की धमकी देने लगा। जिससे माँ ने मजबूर होकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी। और डायल 112 पर कॉल कर आपबीती सुनाई। फिर थाना जैतपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है मेरे पति की कुछ वर्ष पहले देहावसान हो गया है। और हमे व हमारी छोटी 22 वर्षीय बच्ची को खिलाने व देखभाल करने से दोनो पुत्रों ने मना कर दिया है। अब हम किसके सहारे रहें।
विधवा माँ व छोटी बहन हुई बेसहारा कलयुगी दोनो पुत्रों ने माँ बहन को देखभाल करने से किया इन्कार
In


















