प्राकृतिक आपदा से उजड़े दो परिवारों के लिए आगे आया सामाजिक संगठन

0
1

 

01,10, 2026

सामाजिक संगठन ने उपलब्ध कराया राशन, कपड़े व गृहस्थी का सामान; बच्चों की पढ़ाई के लिए बैग-कॉपियां भी दी।

आजमगढ़। प्राकृतिक आपदा में अपना आशियाना और गृहस्थी का सामान गंवा चुके फरिहां गांव के दो परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संगठन आगे आया। संगठन ने अपने प्रयास से पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न, कपड़े, गृहस्थी का जरूरी सामान और बच्चों की पढ़ाई से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई।

 

बताया गया कि भीषण बारिश के दौरान फरिहां गांव में मिट्टी के दो घर धराशाई हो गए थे। हादसे में दोनों परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह तबाह हो गई पीड़ित परिवारों की स्थिति की जानकारी प्रयास सामाजिक संगठन के माध्यम से संस्था के साथियों को सूचना मिली। सूचना मिलते ही संगठन ने पहल करते हुए दोनों परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई।

संगठन की ओर से दोनों परिवारों को दो बोरी आटा, चावल, आलू, साड़ी एवं अन्य कपड़े उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्हें स्कूली बैग और कॉपियां भी प्रदान की गईं।

राहत सामग्री लेकर जब संस्था के साथी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे तो जरूरी सामान मिलने के बाद परिवार की महिलाओं के चेहरों पर मायूसी की जगह राहत और उम्मीद नजर आई। परिजनों ने संस्था के सहयोग के प्रति आभार जताया।

मुश्किल समय में समाज के साथ खड़े रहने का संदेश-

प्रयास सामाजिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित परिवारों तक तत्काल आवश्यक सामग्री पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है। वहीं केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि प्रयास अनाज बैंक के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को यथासंभव खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आपदा के बीच मिली यह सहायता पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत देने के साथ उन्हें यह भरोसा भी दिलाती है कि कठिन परिस्थितियों में समाज उनके साथ खड़ा है।

इस दौरान ओम नारायण श्रीवास्तव, रणजीत सिंह सहित संस्था के अन्य साथी मौजूद रहे।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें