आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आतंकी गिरफ्तार

0
1

 

Sat, Sep 12, 2026 | 07:08 PM

आजमगढ़ का कनेक्शन एक बार फ‍िर आतंकवाद से जुड़ा, अलकायदा से जुड़ाव का संदेह,

उत्तर प्रदेश एटीएस ने आजमगढ़ से 19 वर्षीय मोहम्मद नबील को अलकायदा की विचारधारा के प्रचार-प्रसार के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह इंटरनेट पर समूह बनाकर युवाओं को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार कर रहा था और उसके संपर्क विदेशियों से भी थे।

आजमगढ़ मे अलकायदा विचारधारा फैलाने वाले संदिग्ध को एटीएस ने आजमगढ़ से मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया।अलकायदा की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने का आरोप।व्हाट्सएप समूहों के जरिए युवाओं को कट्टरपंथी बना रहा था। (ए-क्यू-आइ-एस) की विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के आरोप में शनिवार को आजमगढ़ से 19 वर्षीय युवक मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया।

एटीएस का दावा है कि आरोपित इंटरनेट के माध्यमों पर संदेश समूह बनाकर युवाओं को अपने साथ जोड़ रहा था और उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करने की योजना बना रहा था। उसके संपर्क में जम्मू-कश्मीर के युवाओं के साथ ही विदेश के लोगों को भी होने की बात कही गई है।

गिरफ्तार आरोपित मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश चितारा महमूदपुर, थाना दीदारगंज का निवासी है। एटीएस के अनुसार, सूचना मिली थी कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर देश विरोधी गतिविधियों का षड्यंत्र रच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद उसके विरुद्ध एटीएस थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था।एटीएस के अनुसार नबील के मोबाइल फोन की जांच में प्रतिबंधित संगठन की विचारधारा से संबंधित सामग्री मिलने का दावा किया गया है। वह वाट्सएप ग्रुप अरबी नाम से ग्रुप बनाकर उसमें युवाओं को जोड़ता था। एटीएस का कहना है कि समूह में शामिल सदस्यों को विशेष संबोधन से पुकारा जाता था और आतंकी गतिविधियों से संबंधित बातों के लिए सांकेतिक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता था।जांच एजेंसी के अनुसार, नबील ने समूह में अलकायदा से जुड़े आतंकी अनवर उल अवलाकी की पुस्तक साझा की थी। इसके अलावा अलकायदा की भारतीय उपमहाद्वीप शाखा के पूर्व प्रमुख आतंकी लाना आसिम उमर से संबंधित पुस्तक भी साझा किया था। इन सामग्री के माध्यम से युवाओं को आतंकी विचारधारा से प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था।विदेश में लिया था प्रशिक्षण एटीएस ने दावा किया है कि नबील अपने साथियों के साथ पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर प्रशिक्षण लेने की योजना पर बातचीत कर रहा था। जांच एजेंसी के अनुसार, आतंकी गतिविधियों से संबंधित सामग्री और विस्फोटक बनाने की जानकारी जुटाने को लेकर भी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।इसके अलावा पाकिस्तान के सहयोग से भारत में गजवा-ए-हिंद की योजना को लेकर बातचीत किए जाने का भी दावा किया गया है। एटीएस के अनुसार नबील कई अन्य संदेश समूहों से भी जुड़ा था, जिनमें बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत विभिन्न देशों के लोग शामिल थे। इन समूहों में अलकायदा की विचारधारा का प्रचार किए जाने की बात सामने आई है समाचार लिखे जाने तक और कोई सूचना प्राप्त नहीं है ।

के मांस न्यूज़ संजरपुर पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें