ब्रेकिंग न्यूज़!
अखण्डनगर /सुल्तानपुर अखण्डनगर थाना के कुन्दाभैरो पुर (चांदीपुर) स्थित मझुई नदी के नेमपुर घाट पर शनिवार दोपहर चाचा के अन्तिम संस्कार मे शामिल होने आए 26 वर्षीय युवक की स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई हादसे के बाद स्थानीय लोग और गोताखोर नदी मे उसकी तलाश शुरु की देर शाम तक सफलता नही मिलने पर प्रशासन ने बाहर से गोताखोर बुलाए।
जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जिले के घुरहू पुर निवासी अजय कुमार( 26) पुत्र बद्रीनाथ अपने चाचा के अन्तिम संस्कार मे परिजनो के साथ नेमपुर घाट आया था।दोपहर करीब दो बजे स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी मे चला गया।
सूचना पर थानाअखण्डनगर प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा राहुलनगर चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे करीब साढ़े आठ बजे गोताखोर ने नदी से शव को बरामद कर लिया पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी ने बताया घटना की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर आगे कार्यवाही की जायेगी।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर





















