तरवा ब्लॉक में पूर्व टीम सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की गई

0
24

आज केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के बैनर तले प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेशआदरणीय सुबोध कुमार जी एवं मेरे (उमेश कुमार,वाराणसी मंडल सचिव)द्वारा जनपद आजमगढ़ के तरवा ब्लॉक में पूर्व टीम सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न की गई
बैठक में पूर्व तरवा ब्लॉक टीम के ब्लॉक कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जी के नेतृत्व में उनके साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष संतलाल जी, मीडिया प्रभारी रवि जी, पूर्व मीडिया प्रभारी सुरेंद्र राजभर जी सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना था। सभी उपस्थित साथियों ने नई ऊर्जा, नए उत्साह एवं सकारात्मक सोच के साथ संगठन से पुनः जुड़ने और मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
*मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि सभी साथी संगठन की विचारधारा से प्रेरित होकर समाजहित में कार्य करने के लिए तत्पर हैं। शीघ्र ही आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर इन सभी समर्पित साथियों को संगठन में विधिवत शामिल किया जाएगा
संगठन का उद्देश्य समाज में न्याय, समानता एवं मानव अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है, और आप सभी साथियों के सहयोग से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें