आजमगढ़: समाजवादी पार्टी ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, जिला अध्यक्ष ने किया पुष्प अर्पित

0
0

 

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाई गई। जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ब्रह्म ज्ञानी महापुरुष थे, जिनके अंदर ज्ञान का भंडार था। शिरोमणि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे। वे आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण, वाल्मीकि रामायण कलाई, उनके जीवन के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव मात्र का कल्याण हो सकता है।

जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी त्रिकालदर्शी थे।

कार्यक्रम में विधायक अखिलेश यादव, ओमप्रकाश राय, अजीत कुमार राव, शिवसागर यादव, विवेक सिंह, राजेश यादव, महेंद्र यादव, गुड्डी देवी, सुशील आनंद, प्रदीप यादव, सूरज राजभर, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, सूबेदार यादव, राम पलट यादव, कीर्ति बौद्ध, प्रदीप सहाय, अशोक कुमार गौतम, संदीप रजत सेठ, जगदीश प्रसाद, विकास प्रजापति आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

20 + thirteen =