आजमगढ़/अतरौलिया
अतरौलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव में बुधवार शाम सर्पदंश से एक ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिस्तीपुर गांव निवासी रामबदन ने बताया कि उनका पोता उत्कर्ष पुत्र राजू, उम्र लगभग ढाई वर्ष, बुधवार शाम करीब 3 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अतरौलिया स्थित सौ शैय्या चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अम्बेडकर नगर, टांडा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई
उत्कर्ष अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार व गांव मेंशोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता राजू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोजगार के सिलसिले में वह करीब दस दिन पहले ही घर से दिल्ली गए थे। मृतक के दादा रामबदन ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि सर्पदंश से एक बच्चे की मौत की सूचना प्राप्त हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा
मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां कविता और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।”। *अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू*




















