कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर आजमगढ़ में बसपा की बैठक

0
1

 

लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा, नरौली कार्यालय में बाबा साहब और कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर आगामी 9 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आजमगढ़ में बसपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

नरौली स्थित बसपा मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई। श्रद्धांजलि इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप और मंडल प्रभारी अरविंद कुमार समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शंकर यादव तथा सामाजिक भाईचारा संयोजक विजय प्रताप यादव सहित कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पदाधिकारियों ने 9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक के दौरान कांशीराम के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और बहुजन समाज के हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें