आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत बसीरहां गांव में चकमार्ग संख्या 576 की जमीन से जुड़े विवाद को लेकर शिकायतकर्ता सुभाष राय ने तहसील निजामाबाद पहुंचकर राजस्व अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 17 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायतकर्ता सुभाष राय ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के चकमार्ग संख्या 576 की जमीन पर अवैध तरीके से ईंट और लकड़ी को रख कर धर्मराज बिंद और हरिराम बिंद द्वारा चकमार्ग की जमीन को गुंडई के दम पर कब्जा किया जा रहा है जिसको लेकर गांव वालों को अपने घर पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसका विवाद आए दिन चलता रहता है और विपक्षी द्वारा फर्जी तरीके से प्रार्थना पत्र देकर सुभाष राय को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
शिकायतकर्ता सुभाष राय के अनुसार, मामले को लेकर पहले भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि विवादित जमीन पर कब्जे और अन्य गतिविधियों को लेकर उसे लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता सुभाष राय ने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जमीन संबंधी दस्तावेजों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विपक्षी हरिराम बिंद द्वारा भी उक्त चकमार्ग की जमीन को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें मौके पर पुलिस टीम ने पहुंच कर जायजा लिया तो पाया कि हरिराम बिंद और धर्मराज बिंद द्वारा चकमार्ग की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था जिसे मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सूरज चौधरी द्वारा रुकवा दिया गया है और दोनों पक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जब तक राजस्व अधिकारियों द्वारा उक्त चकमार्ग संख्या 576 की मापी नहीं हो जाती तब तक कोई भी पक्ष कानून का उल्लंघन नहीं करेगा दोनों पक्षों को कानून का पालन करने का सख्त आदेश दिया और राजस्व अधिकारियों से टीम गठित कर जमीन की मापी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।


















