आजमगढ़ अहरौला
अहरौला थाना क्षेत्र के परगाशपुर गांव में अहरौला कप्तानगंज रोड पर अजय कुमार सिंह पुत्र नरसिंह सिंह का मकान है उसी में उनकी विल्डिंग मैटेरियल की दुकान है दुकान का सामान पहुंचने वाले अपने दो आयशर ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा करते हैं शनिवार की विती रात में अज्ञात चोरों ने दोनों ट्रैक्टर में लगी आठ आठ हजार कीमत की दो बैटरी खोल कर उठा ले गए इसकी जानकारी रविवार की सुबह 7 बजे तब हुई जब अजय सिंह सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो देखा की ट्रैक्टर में जहां बैटरी लगी थी वह बॉक्स खुला हुआ था उन्होंने तत्काल
इसकी सूचना 112 नंबर को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की चोरी कभी नहीं हुई थी ट्रैक्टर हमेशा बाहर खड़ा रहता है यह निश्चित तौर से स्थानीय लोगों का ही काम है 3 महीना पहले अहरौला के जनता इंटर कॉलेजके बगल ग्राम पंचायत का बना रिसोर्स रिकवरी सेंटर मेरा खडा ई रिक्शा कुडा गाड़ी में 70000 कीमत की लगी चार बैटरी चोर खोल कर उठा ले गए थे उसका भी आज तक पता नहीं चला ऐसे में इस तरह की चोरी में स्थानीय दारू बाज चोरों का ही हाथ है जो पुलिस की कार्रवाई का ना तो उन्हें डर है ना ही पब्लिक का डर है कुछ दिनों से चोरियों का सिलसिला बंद था लेकिन फिर ऐसे चोर सक्रिय हो गए हैं और पुलिस को चुनौती दे रहे हैं अजय सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर अहरौला थाने में ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह ने कहा की घटना की तहरीर प्राप्त हुई है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट























