पौधारोपण कर मनाया मंत्री नंदी का पुनर्प्राप्ति जन्मदिन

0
2

आजमगढ़ अहरौला

 

(आजमगढ़) माहुल क्षेत्र के अंतरडीहा गाँव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा नेता और नगर पंचायत माहुल के शासन से नामित सभासद सुजीत जायसवाल आंसू द्वारा पौधारोपण कर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी का पुनर्प्राप्ति जन्मदिवस मनाया गया। जिसमें अमरूद, नीम, बरगद, पीपल आदि के 25 पौधे रोपित किए गए।

इस दौरान भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आंसू ने कहा कि आज ही के दिन 12 जुलाई 2010 को नन्द गोपाल नन्दी जी का प्राण लेने की कोशिश की गई थी।ईश्वर ने उन्हें नया जीवन प्रदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर पौधारोपण का उद्देश्य यह है कि पौधे सबकी प्राण वयु है। इसी लिए नंदी जी के पुनर्प्राप्ति जन्मदिन पर हर वर्ष 25 पौधों का रोपण किया जाता है।

इस अवसर पर आशुतोष पाण्डेय, अरुण सिंह दिनेश पाण्डेय, दीपू मौर्य जितेंद्र पाण्डेय, कमलेश शर्मा आदि रहे।।

अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें