आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव में शादी समारोह के दौरान भोजन करने की बात को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्र
वाई करते हुए पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। इससे पहले इस मामले का मुख्य आरोपी अजीत यादव उर्फ भन्टा पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक इस हत्याकांड में कुल छह आरोपी गिरफ्तार या घायल होकर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को मृतक प्रितोष राजभर की मां चन्द्रकला की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि 7/8 जुलाई की रात डंडवल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भोजन करने को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रितोष राजभर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई गुरुवार सुबह करीब 8:20 बजे सूचना मिलने पर मेहनाजपुर पुलिस ने बरवां मोड़ पर घेराबंदी कर पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष यादव, राजा चौहान, अभिषेक खरवार, शनि चौहान और आनंद राजभर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5)/105/115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।”




















