राम जानकी मंदिर से हनुमान का मुकुट हुआ चोरी

0
1

आजमगढ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में श्री राम जानकी मंदिर सरायमीर में जो छोटी अयोध्या के नाम से जाना जाता है दिनांक 05-09-2026 दिन शनिवार दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट के बीच में एक अज्ञात महिला के द्वारा मंदिर से श्री हनुमान जी का मुकुट ( चांदी का ) श्री दुर्गा माता का नथिया ( सोने का ) चोरी करके फरार हो गयी है जिसका फोटो ( विडियो) सीसी टीवी कैमरा में चोरी करते हुए दिखायी दे रही है । जिसकी सूचना समिति द्वारा सरायमीर कोतवाली प्रशासन को लिखित रुप मे दिया गया है । फोटो व विडियो में महिला का फोटो साफ दिखायी दे रहा है । हालांकि अभी तक महिला पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है लेकिन लोगों में काफ़ी गुस्सा दिखाई दे रहा है फोटो को सार्वजनिक कर दिया गया है लोगों में अनेको प्रकार की चर्चा है कि आख़िर वह महिला इतनी जल्दी कहा चली गई पुलिस भी सक्रिय हो गई है कई जगहों पर विभिन्न माध्यमों से तलाश की जा रही है जो भी हो महिला काफी शातिर दिमाग की है लोगों से से मन्दिर से जुड़े लोगों ने अपील किया है कि वीडियो को ज्यादा से ज्यादा ग्रुपों तथा अन्य लोगों में शेयर करें ताकि चोर महिला को तत्काल गिरफ्तार किया जा सके

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव आजमगढ की रीपोर्ट

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें