आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौत पांच घायल

0
0

 

 

(आजमगढ़ ) अहरौला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार भोर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हादसे में चालक सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से बोलेरो वाहन से चालक सहित छह लोग बिहार के लिए निकले थे। जब वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पिलर संख्या 185 के पास भोर में करीब 5 बजे पहुंची, तभी चालक को झपकी आजाने से बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई हादसे में वाहन सवार सज्जाद पुत्र सदरे आलम, अवसाद पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, अंसार पुत्र मोहम्मद अलाउद्दीन, सिकंदर पुत्र नियाकत, साहिल पुत्र अलाउद्दीन और सुधाकर यादव पुत्र त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपीडीए (UPDA) की एंबुलेंस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान सज्जाद (55 वर्ष) की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।”
*अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें