ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

0
1

 

22 अक्टूबर, 2026

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुजियारी गांव स्थित काली चौराहे के पास बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जूटी है।

 

मृतक की पहचान संजय कुमार (22) पुत्र मंगल निवासी असनी गांव, थाना निजामाबाद के रूप में हुई। बताया गया कि संजय बुधवार को संजरपुर बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुजियारी गांव के काली चौराहे के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जूट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें